मौसम ने बदली चाल, आज घर से निकलने से पहले यह अपडेट जानना आपके लिए क्यों है जरूरी?

 छत्तीसगढ़ :  गुरुवार 16 जुलाई को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

अगले कई दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। 17 और 18 जुलाई को भी अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। वहीं 19 और 20 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा होने की उम्मीद है, हालांकि इन दिनों किसी विशेष मौसम चेतावनी की संभावना नहीं जताई गई है।

बारिश से मिलेगी गर्मी और उमस से राहत

लगातार बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। राजधानी रायपुर सहित कई शहरों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का दिख रहा असर

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र का प्रभाव अब छत्तीसगढ़ पर भी पड़ रहा है। इसी मौसम प्रणाली के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून सक्रिय बना रहेगा और कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है।

बीते 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम का हाल

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। बिलासपुर में सबसे अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम 24.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान भी यहीं रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से करीब 30 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है।

  • Related Posts

    CG Ration: राशन की थाली में अब दिखेगा बड़ा बदलाव, टूटे चावल की मात्रा होगी कम; लाखों परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा

    बिलासपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब परिवारों को मिलने वाले चावल की गुणवत्ता सुधारने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार पीडीएस में अब उन्नत चावल उपलब्ध कराने…

    Read more

    CG Crime: घर में घुसकर महिला से बदसलूकी और मारपीट का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार; पुलिस ने जब्त किया ये सामान

    रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के साथ कथित तौर पर घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद…

    Read more