छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज इन इलाकों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

 छत्तीसगढ़ : मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी से बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक यह सिस्टम अगले 24 घंटे तक सक्रिय रह सकता है और इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। सरगुजा संभाग को छोड़कर बाकी सभी संभागों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौजूदा मौसमी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक बारिश लगभग सामान्य रही है और सामान्य से करीब 2 प्रतिशत का अंतर दर्ज किया गया है।

सिस्टम की गतिविधि पर मौसम विभाग की नजर

25 अगस्त को झारखंड और आसपास के क्षेत्र में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अभी वहीं सक्रिय है। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार यह ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।अगले 24 घंटे में सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने का अनुमान है। इसके असर से छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

रायपुर में बादल और गरज-चमक के साथ बारिश

राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान अधिकांश समय बादलों से घिरा रहने की संभावना है। दिन में एक या दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन जिलों में सुबह से अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार सुबह 7 बजे से अगले तीन घंटे के लिए कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश के साथ मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

बड़े बचेली में 17 सेंटीमीटर बारिश

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बारिश बड़े बचेली में 17 सेंटीमीटर रही। ओडगी में 12 सेंटीमीटर और राजिम में 11 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।कुटरू, गोबरा नवापारा और मस्तूरी में 10-10 सेंटीमीटर, जबकि गंगालूर, भोपालपट्टनम और बीजापुर में 9-9 सेंटीमीटर बारिश हुई।बिहारपुर, मंदिर हसौद, अकलतरा और कोरबा में 8-8 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। भैसमा, करतला, उसूर, माना-रायपुर एपी, भैरमगढ़, बोदरी, कुरूद और महासमुंद में 7-7 सेंटीमीटर बारिश हुई।तमनार, रायपुर शहर, आरंग, लैलूंगा, छिंदगढ़, बलौदा बाजार, लाभांडी, बलौदा, खरोरा और सुकमा में 6-6 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के अन्य कई इलाकों में भी 5 सेंटीमीटर या इससे कम वर्षा हुई।

  • Related Posts

    भाजपा के इस फैसले से गरमाई जनकपुर की सियासत, संगठन के पुराने चेहरे पर छह साल की बड़ी कार्रवाई

    CG Political Breaking News:  भारतीय जनता पार्टी ने जनकपुर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता दुर्गाशंकर मिश्र के खिलाफ कड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार उन्हें…

    Read more

    कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

     रायपुर : आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक समारोह पावस प्रसंग 2026 का समापन सुर, ताल, लय और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ। मुक्ताकाशी मंच पर अंतिम दिन बड़ी संख्या में…

    Read more