गणपति महोत्सव पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की पहल, चार दिन तक महंगी जांचें होंगी निःशुल्क

 

रायपुर। गणपति महोत्सव के पावन अवसर पर भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल (UMH) में चार दिवसीय महा निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 22 सितंबर से 25 सितंबर तक अस्पताल परिसर में लगाया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि इस महा शिविर के आयोजन के पीछे उनका मूल उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई महत्वपूर्ण जांचें काफी महंगी हैं, जिसके कारण आम नागरिक समय पर जांच नहीं करा पाते और बीमारी गंभीर हो जाती है। इसी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि जनसेवा की भावना से ये सभी जांचें चार दिनों तक पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी, ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे।

शिविर के तहत प्रतिदिन अलग-अलग विभाग की जांचें निःशुल्क रहेंगी। पहले दिन 22 सितंबर, सोमवार को निःशुल्क यूरो जांच शिविर का आयोजन होगा। इसमें पेशाब में जलन, रुकावट, किडनी स्टोन और प्रोस्टेट से संबंधित बीमारियों की जांच की जाएगी। दूसरे दिन 23 सितंबर, मंगलवार को निःशुल्क मिर्गी जांच शिविर रहेगा, जिसमें दिमागी दौरे, बेहोशी और न्यूरो संबंधी विकारों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी।

तीसरे दिन 24 सितंबर, बुधवार को निःशुल्क फाइब्रो स्कैन जांच की जाएगी। यह लिवर की अत्याधुनिक जांच है, जो बाजार में छह से आठ हजार रुपये में होती है। शिविर में यह जांच पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। चौथे एवं अंतिम दिन 25 सितंबर, गुरुवार को निःशुल्क डायबिटिक फुट जांच शिविर का आयोजन होगा, जिसमें मधुमेह के मरीजों के पैरों में होने वाली समस्याओं की जांच की जाएगी।

डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि आम लोगों को महंगी से महंगी जांच भी निःशुल्क मिल सके, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि पर अस्पताल पहुंचकर पंजीयन कराकर शिविर का लाभ ले सकते हैं।

*स्थान – उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, आईएसबीटी के पास, नहर रोड, भाठागांव, रायपुर। संपर्क – 095899 56859*

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार, नए एयरपोर्ट और हेलीपैड की तैयारी तेज…छोटे शहरों तक पहुंचेगी उड़ान

     छत्तीसगढ़ :  हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। छोटे शहरों और दूरस्थ इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार और…

    Read more

    रायपुर में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल…बीच-बचाव कर रहा पुलिस जवान भी चोटिल

     रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ने का मामला सामने आया है। सड़क पर लगने वाले सब्जी बाजार को…

    Read more