सोना-चांदी के बाजार में आज हलचल कम, निवेशकों की नजर आगे की दिशा पर

 मुंबई :  कमोडिटी बाजार में आज सोने और चांदी की शुरुआत सीमित दायरे में हुई. शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में बहुत बड़ा उतार चढाव देखने को नहीं मिला. एमसीएक्स पर सोने का 5 अक्टूबर 2026 का वायदा अनुबंध पिछले कारोबारी सत्र के 1,53,094 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव की तुलना में 1,53,497 रुपये पर खुला.सुबह करीब 10 बजे सोना 36 रुपये यानी 0.02 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 1,53,058 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. शुरुआती कारोबार के दौरान इसका निचला स्तर 1,53,005 रुपये और ऊपरी स्तर 1,53,497 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.

चांदी में हल्की तेजी, 2.40 लाख रुपये के स्तर के आसपास कारोबार

चांदी के कारोबार में सोने के मुकाबले थोड़ा बेहतर रुख नजर आया. एमसीएक्स पर 4 दिसंबर 2026 की चांदी का वायदा अनुबंध 2,39,317 रुपये प्रति किलो के पिछले बंद भाव से बढ़कर 2,40,529 रुपये प्रति किलो पर खुला.सुबह के कारोबार में चांदी 238 रुपये यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 2,39,555 रुपये प्रति किलो पर थी. कारोबार के दौरान चांदी ने 2,39,400 रुपये का निचला स्तर और 2,40,529 रुपये प्रति किलो का ऊपरी स्तर दर्ज किया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की चाल अलग अलग

विदेशी बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में एक जैसा रुझान नहीं रहा. कॉमेक्स पर सोना 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 4,347 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. दूसरी ओर चांदी में 0.15 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई और यह करीब 66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

डॉलर मजबूत होने से सोने पर दबाव, कच्चे तेल से मिल रहा सहारा

बाजार जानकारों के अनुसार डॉलर इंडेक्स के 100 के स्तर से ऊपर जाने का असर सोने की कीमतों पर दिखाई दे रहा है. डॉलर में मजबूती के बीच निवेशकों की ओर से कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल रही है, जिससे सोने की तेजी पर फिलहाल दबाव बना हुआ है.हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी सोने के लिए सकारात्मक कारक मानी जा रही है. तकनीकी स्तर पर 4,250 डॉलर प्रति औंस को सोने के लिए महत्वपूर्ण सपोर्ट माना जा रहा है. यानी इस स्तर के आसपास कीमत को सहारा मिलने की संभावना पर बाजार की नजर बनी हुई है.

अमेरिकी आंकड़ों की कमी से सीमित दायरे में रह सकता है सोना

इस सप्ताह अमेरिका से कोई बड़ा आर्थिक आंकड़ा जारी होने की उम्मीद नहीं है. ऐसे माहौल में सोने की कीमतों में बहुत बड़ी दिशा बनने के बजाय सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिल सकता है. हालांकि वैश्विक बाजार की गतिविधियों और डॉलर की चाल के कारण बीच बीच में उतार चढाव बना रह सकता है.

कहां तक जा सकता है सोने का भाव

बाजार विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने के लिए 4,250 से 4,450 डॉलर प्रति औंस का दायरा महत्वपूर्ण रह सकता है. वहीं घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर सोने की कीमत 1,51,000 से 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रहने की संभावना जताई गई है.इस लिहाज से आने वाले कारोबारी सत्रों में निवेशकों की नजर डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमत और वैश्विक आर्थिक संकेतों पर बनी रहेगी.

  • Related Posts

    पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी स्थिर, जानिए दिल्ली से लेकर मुंबई तक आपके शहर में कितना है रेट

     पेट्रोल-डीजल : कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार चढाव के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. अलग अलग शहरों…

    Read more

    8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट में देरी हुई तो कर्मचारियों को मिल सकता है लाखों का एरियर, 17.94 लाख तक का अनुमान

    नई दिल्ली। आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर अब केवल वेतन संशोधन पर नही, बल्कि संभावित एरियर पर भी टिकी हुई है। आयोग के गठन…

    Read more