कलेक्टर जनदर्शन में मिला 110 आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

 

पीएम आवास के 11, पेंशन के 8, राशन कार्ड के 7 और शौचालय के 7 आवेदन

सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर जनदर्शन में जिले के नागरिकों ने 110 आवेदन में सबसे ज्यादा मांग पीएम आवास के 11, पेंशन के 8, राशन के 7, शौचालय के 7 सहित सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को अपना आवेदन प्रस्तुत किया है। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियो को संबंधित मांग और शिकायत का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर जनदर्शन में बरमकेला ब्लॉक के ग्राम कर्राकोट की महिलाओ ने पेयजल सुविधा बोर बोरिंग की मांग की। इसी प्रकार 8 वर्ष से बेड में महिला मरीज का आधार कार्ड अपडेट के लिए आधार ऑपरेटर को घर भेजनें की मांग, भूमिहीन योजना, दुर्घटना के जीवन ज्योति बीमा और अन्य योजना, भू अर्जन, विद्युत कनेक्शन के लिए 10 विद्युत खम्भा, नक्शा बटानकन, कब्ज़ा हटाने, ठगी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने, मारपीट गुंडागर्दी करने वालों पर कार्यवाही, खाद को ज्यादा रेट में बेचने की शिकायत, किसानों को फार्मर आईडी के आधार पर खाद बीज देने की मांग, केसीसी लोन दिलाने, निजी भूमि से ट्रांसफार्मर हटाने आदि की मांग की गई।

पंच हटाने और सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक की शिकायत

बरमकेला ब्लॉक के ग्राम कर्राकोट की महिलाओ ने सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक की काम नहीं करने और मनमर्जी करने की शिकायत की है। इसी प्रकार मानिकपुर छोटे के वार्ड 9 के पंच को काम नहीं करने पर हटाने की शिकायत आया है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने से पूर्व 15 अक्टूबर तक सुझाव आमंत्रित

      रायपुर/छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (यूसीसी) लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों के स्थान पर सभी नागरिकों को…

    Read more

    बाल मधुमेह बीमारी के इलाज के लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं एएनएम को मिली ट्रेनिंग

      क्षमता संवर्धन में स्वास्थ्य विभाग के साथ यूनिसेफ और एकम फाउंडेशन की रही सहभागिता सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 अगस्त 2026/बच्चों को टाइप-1 डायबिटीज (बाल मधुमेह) जैसी गंभीर बीमारी से समय पर…

    Read more