रायपुर : मन की बात’ के 133वें एपिसोड का श्रवण, काले हिरण संरक्षण पर प्रधानमंत्री की सराहना से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित

वन्य जीव संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर, 26 अप्रैल 2026 महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज गरियाबंद जिले के छुरा नगर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड का श्रवण किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ में काले हिरण के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों की सराहना किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में वन्यजीव संरक्षण को नई गति मिली है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। एक समय विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुकी काले हिरण की प्रजाति का पुनः दिखाई देना राज्य सरकार के प्रभावी प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वन क्षेत्रों के संरक्षण, प्राकृतिक आवासों के संवर्धन तथा जैव विविधता को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए सतत विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है। यह कार्यक्रम देशवासियों को सामाजिक, पर्यावरणीय और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर प्रेरित करता है तथा जनभागीदारी की भावना को मजबूत करता है।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Posts

CG Anganwadi Bharti: महिलाओं के लिए खुला नौकरी का रास्ता, जानिए आवेदन से पहले किन बातों पर दें ध्यान

सुकमा। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी के जरिए रोजगार तलाश रही महिलाओं के लिए अवसर सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों…

Read more

CG Political News: दो दिन की बंद कमरे वाली बैठक में सरकार के कामकाज पर मंथन, मंत्रियों को संगठन ने दिया साफ संदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने राज्य सरकार के कामकाज और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए राजधानी में दो दिवसीय मैराथन बैठक की। कुशाभाऊ ठाकरे…

Read more