रायपुर : राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी

संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधारायपुर, 27 अप्रैल 2026 : राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की नई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  यह पहल छात्रों और स्टाफ के लिए परिवहन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है। इस वाहन के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को कला, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विभिन्न स्थानों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों को अपने प्रतिभा प्रदर्शन के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। यह कदम विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन और छात्रों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए उठाया गया है राज्यपाल डेका ने वाहन के सदुपयोग, नियमित रखरखाव और विद्यार्थियों के हित में प्रभावी उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे संसाधन संस्थानों की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति देते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला

  लातनाला के पानी में डूबे पति पत्नी के जीवन का हुआ हृदय विदारक अंत कार मिलने की सूचना से बॉडी निकालते तक कलेक्टर एसपी रहे मौजूद नागरिकों से पुल…

Read more

ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सघन अभियान, एक ही रात में 42 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर वैधानिक कार्यवाही

      वर्ष 2026 में अब तक 3753 ड्रंक एंड ड्राइव प्रकरणों में कार्यवाही, सड़क सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा का संदेश— नशे…

Read more