ग्रामीण प्रतिभा ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ में हासिल किया आठवां स्थान

 

माँ शारदा स्कूल के छात्र दिव्यांश राणा की ऐतिहासिक सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर

रायपुर। मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास जब एक साथ चलते हैं, तब सफलता नया इतिहास रचती है। ऐसा ही कर दिखाया है दिव्यांश राणा ने।

माँ शारदा हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के कक्षा 5वीं के छात्र दिव्यांश राणा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ में Top 8th Position हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि के बाद विद्यालय, परिवार और पूरे ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

काठाडीह रोड मठपुरैना स्थित विद्यालय परिसर में छात्र की सफलता को लेकर बधाई देने वालों का लगातार तांता लगा रहा। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले दिव्यांश ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।

विद्यालय परिवार ने जताया गर्व

विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ ने दिव्यांश राणा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। विद्यालय प्रबंधन राजेश चौबे ने बताया कि लगातार मेहनत, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से हर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है।

ग्रामीण बच्चों के लिए बनी प्रेरणा

दिव्यांश राणा की सफलता ने यह संदेश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी अपनी प्रतिभा और समर्पण के दम पर राज्य स्तर पर नई पहचान बना सकते हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है।

सफलता का मूल मंत्र

“सफलता मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास का परिणाम है।”

विद्यालय परिवार ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

माँ शारदा हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल परिवार ने दिव्यांश राणा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    भिलाई में हंगामा, पुलिस थाने में घुसकर नारेबाजी के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारियों पर FIR दर्ज

    दुर्ग/भिलाई। भिलाई के स्मृति नगर चौकी परिसर में हुए हंगामे के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारी चेतन चंदेल और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस ने बलवा, शासकीय कार्य में…

    Read more

    प्रोफेसर भर्ती पर विवाद गहराया, अभ्यर्थियों ने लगाए गंभीर आरोप, विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया खंडन

    रायपुर :  पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अभ्यर्थियों ने भर्ती में अनियमितता, पारदर्शिता की…

    Read more