सौम्या कामधेनु माता की समाधि स्थल पर बनेगा ‘कामधेनु मंदिर धाम’, गौसेवा और जीवदया का बनेगा नया केंद्र

 

0 समाधि स्थल को श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक प्रेरणा के धाम के रूप में विकसित करने की घोषणा, गौभक्तों की भावनाओं से जुड़ेगा परिसर

खैरागढ़ | पूज्य कामधेनु माता “सौम्या” की समाधि स्थल पर “कामधेनु मंदिर धाम” का निर्माण किया जाएगा। इसकी घोषणा मनोहर गौशाला के संस्थापक एवं मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने की। उन्होंने बताया कि यह धाम केवल एक मंदिर नहीं होगा, बल्कि सौम्या माता की करुणा, वात्सल्य, गौभक्ति और जीवदया की प्रेरणा को संजोने वाला आस्था का केंद्र बनेगा।

डॉ. जैन ने कहा कि देशभर से साधु-साध्वी भगवंतों, गौभक्तों, जीवदया प्रेमियों और श्रद्धालुओं ने सौम्या कामधेनु माता के देवलोक गमन पर जो श्रद्धांजलि और संवेदनाएं भेजीं, उनसे यह अनुभव हुआ कि सौम्या केवल मनोहर गौशाला की नहीं, बल्कि पूरे गौभक्त समाज की आस्था का केंद्र थीं। उन्होंने कहा कि इसी भावना को साकार करने के लिए समाधि स्थल को “कामधेनु मंदिर धाम” के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर धाम ऐसा स्थान होगा, जहां श्रद्धालु सौम्या माता को नमन कर सकेंगे, उनकी स्मृतियों से जुड़ सकेंगे और गौसेवा व जीवदया के कार्यों के लिए प्रेरणा प्राप्त करेंगे। उनके अनुसार, श्रद्धालुओं से मिले स्नेह और सहयोग ने गौशाला परिवार को सेवा कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संबल दिया है।

  • Related Posts

    CG Anganwadi Bharti: महिलाओं के लिए खुला नौकरी का रास्ता, जानिए आवेदन से पहले किन बातों पर दें ध्यान

    सुकमा। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी के जरिए रोजगार तलाश रही महिलाओं के लिए अवसर सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों…

    Read more

    CG Political News: दो दिन की बंद कमरे वाली बैठक में सरकार के कामकाज पर मंथन, मंत्रियों को संगठन ने दिया साफ संदेश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने राज्य सरकार के कामकाज और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए राजधानी में दो दिवसीय मैराथन बैठक की। कुशाभाऊ ठाकरे…

    Read more