बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल बस पलटी, सभी बच्चों को आई मामूली चोट

 कवर्धा। ग्राम दामापुर और कापादाह के पास बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की बस अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और डायल 112 की सहायता से घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पंडरिया पहुंचाया गया।

सभी बच्चों की हालत स्थिर, परिजनों को दी गई सूचना

चिकित्सकों के मुताबिक, हादसे में बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सभी बच्चों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

स्टेयरिंग जाम होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का स्टेयरिंग अचानक जाम हो जाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस पलट गई। हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद होगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां तेज, लोकभवन में अधिकारियों की बैठक

     रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 22 और 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में लोकभवन में अधिकारियों की…

    Read more

    Shardiya Navratri 2026: 18 या 19 अक्टूबर, कब होगा दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन? जानें तिथि और शुभ समय

    Shardiya Navratri 2026:  शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दौरान महाष्टमी और महानवमी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।…

    Read more