खाने में चाहिए खट्टा-चटपटा स्वाद? घर पर बनाएं आंवला दाल, जानें आसान रेसिपी

Amla Dal Recipe: रोजाना एक जैसी दाल खाकर अगर आप बोर हो गए हैं, तो इस बार खाने में कुछ नया बनाकर देखिए. आंवला दाल आपके रोज के खाने का स्वाद बदल सकती है. आंवले की खटास और मसालों का चटपटा स्वाद इस दाल को खास बनाती है. इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद सामान्य सामग्री से आप इसी आसानी से तैयार कर सकते हैं. गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ इसका स्वाद लाजवाब लगता है. आइए जानते हैं आंवला दाल बनाने का आसान तरीका.

आंवला दाल बनाने के लिए सामग्री

  • ¾ कप अरहर की दाल
  • 5 आंवले
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 3 हरी मिर्च
  • 1 छोटी चम्मच हल्दी
  • 2 कप पानी
  • स्वादानुसार नमक

तड़के के लिए सामग्री

  • 2 बारीक कटे आंवले
  • 1 छोटी चम्मच राई
  • 1 छोटी चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 लहसुन की कलियां
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • ¼ छोटी चम्मच हींग
  • 6-7 करी पत्ते
  • जरूरत के अनुसार तेल
  • आंवला दाल बनाने का तरीका
  • सबसे पहले अरहर की दाल को अच्छी तरह धो लें और 30 मिनट से 1 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें. अब कुकर में दाल, 5 आंवले, प्याज, हरी मिर्च, हल्दी, पानी और नमक डालें. कुकर बंद करके 3 सीटी आने तक पकाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें और प्र शर अपने आप निकलने दें.
  • कुकर खोलकर आंवले निकालें और ठंडा होने पर उनके बीज हटा दें. गूदे को अलग रखें। दाल को अच्छी तरह मैश करें और उसमें आंवले की गूदा मिला दें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर दाल की गाढ़ापन ठीक कर लें.
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें राई चटकाएं, फिर जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और कटा लहसुन डालें. 30 सेकंड भूनने के बाद कटे आंवले और लाल मिर्च पाउडर डालकर कुछ सेकंड पकाएं.

तैयार तड़के को दाल में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. आपकी खट्टी-चटपटी आंवला दाल तैयार है. इसे गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोसें.

Related Posts

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में कैसे करें कलश स्थापना? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री और घटस्थापना की पूरी विधि

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना और शक्ति उपासना के लिए विशेष महत्व रखता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में भक्त माता रानी…

Read more

Gold Silver Price Today: सोने में लगातार दूसरे दिन उछाल, चांदी भी हुई महंगी, दिल्ली में जानें 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का नया भाव

 Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। कीमती धातुओं के भाव में आए इस उछाल का असर उन लोगों…

Read more