रायपुर के मठपुरैना में मातृ सम्मान का अनोखा उत्सव, बच्चों और माताओं ने मिलकर बनाया यादगार दिन

 

रायपुर  : मां शारदा हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल काठाडीह रोड, मठपुरैना रायपुर छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 के अवसर पर “मदर्स डे सेलिब्रेशन” बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स एवं आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बच्चों द्वारा सुंदर पेंटिंग्स बनाकर माताओं के प्रति अपने प्रेम एवं सम्मान को व्यक्त किया गया। वहीं माताओं के लिए भी विशेष फनी गेम्स रखे गए, जिनमें सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर राजेश चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मां परिवार एवं समाज की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति होती हैं। उन्होंने बच्चों को माताओं के सम्मान एवं उनके त्याग और प्रेम का महत्व समझाया।

इस अवसर पर बच्चों एवं माताओं को उपहार वितरित किए गए तथा बच्चों को चॉकलेट भी बांटी गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में मातृ सम्मान, प्रेम एवं संस्कारों की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का समापन हर्ष एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ तथा सभी उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की सराहना की।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार, नए एयरपोर्ट और हेलीपैड की तैयारी तेज…छोटे शहरों तक पहुंचेगी उड़ान

     छत्तीसगढ़ :  हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। छोटे शहरों और दूरस्थ इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार और…

    Read more

    रायपुर में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल…बीच-बचाव कर रहा पुलिस जवान भी चोटिल

     रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ने का मामला सामने आया है। सड़क पर लगने वाले सब्जी बाजार को…

    Read more