दूध महंगा, बजट पर सीधा वार: अमूल ने फिर बढ़ाए दाम, जानिए नई कीमतें और वजह

नई दिल्ली: देश की प्रमुख डेयरी ब्रांड Amul ने एक बार फिर आम उपभोक्ताओं को झटका दिया है। कंपनी ने दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 14 मई, गुरुवार से पूरे देश में लागू हो गई हैं। इससे पहले भी कंपनी मई 2025 में कीमतें बढ़ा चुकी थी।

कितना महंगा हुआ दूध, नई कीमतों का पूरा गणित समझिए

कीमतों में इजाफे के बाद अब अलग-अलग वैरायटी के दूध के रेट इस प्रकार हो गए हैं:

  • अमूल गोल्ड (फुल क्रीम): 500 मिली 35 रुपये, 1 लीटर 69 रुपये
  • अमूल ताजा (टोंड): 500 मिली 30 रुपये, 1 लीटर 57 रुपये
  • अमूल गाय का दूध: 500 मिली 31 रुपये
  • अमूल भैंस का दूध: 500 मिली 38 रुपये, 1 लीटर 75 रुपये

इन नई दरों के लागू होते ही घरों का मासिक बजट प्रभावित होना तय माना जा रहा है।

क्यों बढ़ानी पड़ी कीमतें, लागत ने बढ़ाया दबाव

Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation ने साफ किया है कि यह फैसला बढ़ती लागत के चलते लिया गया है। पशुओं के चारे, पैकेजिंग मटेरियल और ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से उत्पादन महंगा हो गया है, जिसका असर अब उपभोक्ताओं तक पहुंच रहा है।

किसानों को भी मिला फायदा, खरीद मूल्य में हुआ इजाफा

सहकारी संस्था के अनुसार, सदस्य संघों ने दूध उत्पादकों के लिए खरीद मूल्य में भी बढ़ोतरी की है। फैट यानी बसा के आधार पर किसानों को मिलने वाली कीमत में करीब 30 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई है, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 3.7 प्रतिशत अधिक है। इससे किसानों की आय में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

महंगाई की मार गहराई, आगे और बढ़ सकते हैं दाम

दूध के दाम बढ़ने के साथ ही रसोई का खर्च और बढ़ेगा। पहले से महंगे गैस सिलेंडर और ईंधन के बीच यह फैसला आम आदमी के बजट पर अतिरिक्त दबाव डालने वाला है। यदि लागत में इसी तरह वृद्धि जारी रही, तो आने वाले समय में दूध की कीमतों में और बढ़ोतरी से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Related Posts

सोना फिर चमका, क्या आगे और बढ़ेंगे दाम? खरीदारी से पहले जान लें आपके शहर का ताजा रेट

 Gold-silver Price Today: लगातार कई दिनों से जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज सर्राफा बाजार से सोना खरीदने वालों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। सोने की कीमतों में हल्की तेजी…

Read more

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, क्या जल्द बदलेंगी कीमतें? जानिए आपके शहर में आज कितना है ईंधन का रेट

देशभर में शुक्रवार, 31 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन दरों को पहले के स्तर पर…

Read more