अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राठौड़ ने सार्वजनिक जीवन में सदैव समर्पण, सादगी और समाजहित की भावना के साथ कार्य किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री राठौड़ का जीवन जनसेवा, संगठनात्मक कार्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति पूर्णतः समर्पित रहा। उनका सरल, सौम्य और कर्मठ व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत था। उन्होंने कहा कि श्री राठौड़ के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान और सेवाओं को सदैव स्मरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार, नए एयरपोर्ट और हेलीपैड की तैयारी तेज…छोटे शहरों तक पहुंचेगी उड़ान

 छत्तीसगढ़ :  हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। छोटे शहरों और दूरस्थ इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार और…

Read more

रायपुर में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल…बीच-बचाव कर रहा पुलिस जवान भी चोटिल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ने का मामला सामने आया है। सड़क पर लगने वाले सब्जी बाजार को…

Read more