खाद कारोबारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड होते ही मचा हड़कंप

 सक्ती :  खाद की कालाबाजारी और अनियमित बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर के निर्देश के बाद कृषि विभाग लगातार छापामार कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के तहत खाद विक्रय में गड़बड़ी मिलने पर सात दुकानदारों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद जिले के खाद कारोबारियों में बेचैनी बढ़ गई है।

जांच में सामने आई अनियमितता, 7 दिन में मांगा जवाब

कृषि उपसंचालक तरुण प्रधान ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में खाद विक्रय नियमों का उल्लंघन पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। साथ ही सभी को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने साफ कहा कि यदि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित दुकानों के लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

इन दुकानदारों पर गिरी कार्रवाई की गाज

  • कोमल प्रसाद जायसवाल – साराडीह
  • योगेश कुमार अग्रवाल – फगुरम
  • सक्ती आधुनिक एफपीओ – भातमाहुल
  • किसान खाद भंडार – सक्ती
  • विकास कुमार अग्रवाल – बाराद्वार
  • आदित्य ट्रेडर्स – कुधरी
  • धन लक्ष्मी कृषि केंद्र – लवसरा

किसानों के साथ गड़बड़ी करने वालों को नहीं मिलेगी राहत

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि खेती के सीजन में खाद की उपलब्धता और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

Related Posts

राजनांदगांव में खिलाड़ियों से बोले अरुण साव, मेहनत और अनुशासन से राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने का दिया संदेश

 राजनांदगांव :  पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में उप मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद किया। वह जल, जन एवं सेवा संकल्प…

Read more

रायपुर में सेवा संकल्प यात्रा का संदेश, मुख्यमंत्री साय बोले युवाओं की भागीदारी से मजबूत होगा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प

 रायपुर:  पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मंगलवार को सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और गुजरात के…

Read more