एस.आर हॉस्पिटल द्वारा मुख्यमन्त्री कौशल विकास योजना पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को सर्टीफिकेट वितरण किया गया

 

दुर्ग :- एस.आर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर चिखली दुर्ग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना पाठ्यक्रम के वर्ष 2025–26 बैच के जनरल ड्यूटी असिस्टेंट कोर्स के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सर्टिफ़िकेट प्रदान किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ के.के.जैन वरिष्ठ चिकित्सक (जनरल फिजीशियन )एवं विशेष अतिथि न्यु प्रेस क्लब ऑफ भिलाई के अध्यक्ष अनिल गुप्ता उपस्थित रहे।वहीं अन्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार रमेश गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार डाँ कमल किशोर शर्मा एवं समाजसेवी विष्णु पाठक ने भी कार्यक्रम में शिरकत की l

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान संस्था के चेयरमेन द्वारा किया गया।

इस गरिमामय आयोजन में संस्था के चेयरमेन संजय तिवारी ने सर्वप्रथम विद्यार्थीओ को बधाई दी व संस्था के बारे में जानकारी दी कि संस्था का मुख्य उद्देश्य प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना एवं क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना साथ ही विद्यार्थीयो को चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर शिक्षा प्रदान करना है I उन्होंने बताया कि एस.आर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर चिखली दुर्ग में डी.फार्मेसी र्कोस एवं पैरामेडिकल टेक्नीशियन कोर्स व शासन द्वारा मान्यता प्राप्त मुख्यमन्त्री कौशल विकास योजना के पाठ्यक्रम का संचालन किया जाता है।उन्होंने बताया कि एस.आर ग्रुप के द्वारा सैकड़ों विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पूर्ण करने के पश्चात रोजगार भी प्रदान किया गया है।

अतिथि उद्बोधन में डॉ के.के.जैन ने कहा कि कौशल विकास योजना आधारित प्रशिक्षण आज के समय की मांग है एवं विशेष अतिथि अनिल गुप्ता ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एस.आर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर द्वारा किए जा रहे प्रयास अत्यन्त ही सराहनीय है उन्होंने यह भी कहा कि एस.आर हॉस्पिटल द्वारा कौशल विकास योजना के अन्तर्गत विद्यार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए मिल का पत्थर साबित हो होगा। वरिष्ठ पत्रकार रमेश गुप्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार डाँ कमल किशोर शर्मा एवं समाजसेवी विष्णु पाठक ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुवे अपनी शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर जे.एन.पाण्डेय,अरविन्द खैरवार,विनीता आंचला,नेहा ठाकुर,फनीस साहू ,श्रीमती लीना वर्मा व श्रीमती ज्योति दास व शीतल सिन्हा व अस्पताल के अन्य स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अरविन्द खैरवार ने करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की I

  • Related Posts

    महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल

    00 2026 को महतारी गौरव वर्ष के रूप सदैव याद किया जाएगा (एल.डी.मानिकपुरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी) रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान मातृशक्ति के सम्मान और नारी शक्ति के प्रति आदर की…

    Read more

    खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन – मुख्यमंत्री साय

    00 क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल्स में आत्मनिर्भरता से मजबूत होगी भारत की आर्थिक और सामरिक शक्ति 00 छत्तीसगढ़ के 5 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की हो रही नीलामी, मुख्यमंत्री ने निवेशकों…

    Read more