खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की फलों की जांच

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़,/कलेक्टर पद्मनी भोई साहू के निर्देश पर जन स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा फल विक्रेता पर बड़े स्तर पर सघन जांच अभियान चलाया गया। विगत तीन दिवस में सारंगढ़ , बरमकेला और बिलाईगढ़ क्षेत्र के लगभग 30 से अधिक फल दुकानों का व्यापक निरीक्षण किया गया और पायी गईं कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण में लगभग 50 किलो सड़े गले फल को नष्ट कराया गया, जिस विक्रेता के पास खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया उसको जल्द से जल्द पंजीयन करवाने निर्देशित किया गया। इस अभियान में अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल , वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल शामिल थे।

  • Related Posts

    रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की सख्त नजर, 10 केंद्रों में आकस्मिक जांच

    रायपुर। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र में विशेष आकस्मिक जांच अभियान…

    Read more

    रायपुर : डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, 181 लाख की सड़क ने विकास को दी रफ्तार

    मुढ़ापार-धतूरा-कोरबी-खम्हरिया मार्ग का 4.40 किमी नवीनीकरण डीएमएफ से 180.93 लाख रुपये की लागत से हुआ निर्माण शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिला बड़ा संबल रायपुर,  खनन प्रभावित क्षेत्रों…

    Read more