Delhi Restaurant Fire: सड़कों पर बिछाए गद्दे, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 21 की मौत, चश्मदीद ने क्या बताया?

People Jump From Third Floor: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दिल्ली पुलिस ने इन मौतों की पुष्टि की है. इस हादसे के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जो काफी भयावह हैं. कुछ लोग खिड़कियों से नीचे कूदकर अपनी जान बचाते नजर आ रहे हैं, को कुछ छतों से नीचे बिछे गद्दे में कूद रहे हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 11 घायलों को रेस्टोरेंट से बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया. जहां उनका गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज चल रहा है.

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने बताया कि स्थानीय लोगों ने होटल में फंसे लोगों को बचाने के लिए गली में गद्दा बिछाया. ताकि अंदर फंसे लोग अगर जान बचाने के लिए ऊपर से कूदें, तो उनकी जान बच सके. जानकारी के अनुसार, होटल में एक ही सीढ़ी थी, जिसकी वजह से लोग निकल नहीं सके और उनकी जलकर मौत हो गई.

  • Related Posts

    बैंक में सेंध लगाने के बाद सैकड़ों किलोमीटर दूर छिपे थे आरोपी, दो महीने की जांच के बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा

     कोरबा : दीपका स्थित यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के दौरान यह भी आशंका जताई…

    Read more

    सड़क पर घूमते पशुओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हादसों में जान गंवाने वालों के लिए अब बनेगा नया सिस्टम

     देशभर : सड़क हादसों का एक बड़ा कारण आवारा पशु भी बन रहे हैं। कई बार सड़क पर बैठे या घूमते मवेशियों की वजह से गंभीर दुर्घटनाएं हो जाती हैं, जिनमें…

    Read more