रायपुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, शिकायत पर आवेदक को मिली डिजिटल किसान किताब

राजस्व विभाग ने समयबद्ध निराकरण कर मोबाइल पर उपलब्ध कराई ऋण पुस्तिका

रायपुर, :  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 लोगों के लिए भरोसेमंद मंच बनकर उभरी है। इस व्यवस्था के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण कर आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में सरगुजा जिले में राजस्व विभाग से संबंधित एक शिकायत का शीघ्र निराकरण करते हुए आवेदक को डिजिटल किसान किताब उपलब्ध कराई गई। आवेदक श्री संतोष कुमार रजक ने 10 जून 2026 को टोकन क्रमांक बीबी 260600003692 के माध्यम से शिकायत दर्ज कर बताया था कि जेजे मिंज पिता स्वर्गीय काशी मिंज के नाम दर्ज भूमि के बंटवारे के बाद नई ऋण पुस्तिका (किसान किताब) उपलब्ध नहीं कराई गई है।

शिकायत प्राप्त होते ही तहसील कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा मामले की जांच कराई गई। संबंधित हल्का पटवारी के प्रतिवेदन में पाया गया कि ग्राम मेण्ड्राकला स्थित खसरा क्रमांक 332/2, 338/4, 444/3 एवं 456/3 की भूमि राजस्व अभिलेखों में विधिवत दर्ज है। जांच उपरांत संबंधित भूमि की डिजिटल किसान किताब तत्काल आवेदक के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेषित कर दी गई तथा इसकी सूचना भी उन्हें उपलब्ध करा दी गई। आवेदक ने शिकायत के त्वरित निराकरण पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा जिला प्रशासन का आभार जताया। यह उदाहरण दर्शाता है कि शासन की जनहितकारी पहलें आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ED का बड़ा एक्शन…कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार…अब अदालत में पेशी की तैयारी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित 3400 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने कांग्रेस नेता और प्रदेश…

    Read more

    नकली नोटों का खेल बेनकाब, 12.50 लाख के जाली नोट और प्रिंटर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, उधारी चुकाने के लिए शुरू किया था धंधा

     कवर्धा। कबीरधाम जिले में पुलिस ने नकली नोट तैयार कर उन्हें बाजार में चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार…

    Read more