पीएम नरेंद्र मोदी के 12 साल पूर्ण पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी स्कूली बच्चों से रहा गुलजार

 

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, /भारत में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा अटल परिसर सारंगढ़ में आयोजित 03 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी बुधवार क़ो स्कूली बच्चों की उपस्थिति में गुलजार रहा। बच्चों ने प्रदर्शनी के समक्ष सेल्फी और सामूहिक फोटो भी ली। शिक्षक सत्येंद्र बसंत की अगुवाई में स्कूली शिक्षक और छात्राओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किये गए कार्य के अनेक बिंदुओं राष्ट्र निर्माण, राष्ट्र प्रथम, विश्वबंधु, मेरा स्टार्टअप, विकसित भारत का संकल्प से सजे छायाचित्र प्रदर्शनी और एलईडी में प्रसारित वीडियो से देश के विकास की वीडियो क्लिप का अवलोकन किया गया। साथ ही जनसंपर्क विभाग की जनमन सहित विभिन्न विभागीय पत्रिका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के भाषणों का अंश पुस्तक का भी वितरण किया गया।

  • Related Posts

    सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के फेरे

    रायपुर. सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का…

    Read more

    झीरम घाटी नक्सली हमले पर अब अंतिम फैसले का इंतजार, 13 साल बाद NIA कोर्ट ने निर्णय रखा सुरक्षित

     छत्तीसगढ़ :  बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें पूरी होने के…

    Read more