गौ ग्राम जनजागरण वाहन क़ो कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़/छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के तत्वावधान में आयोजित गौ ग्राम जन जागरण यात्रा का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा वाहन को रवाना किया, जो गांव-गांव तक गौ संरक्षण का संदेश पहुंचेगा। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल, यशवंत सिंह ठाकुर, गौधाम संचालक प्रकाश तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने गौ संरक्षण एवं संवर्धन के इस अभियान की सराहना करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

गौ ग्राम जन जागरण यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गौवंश के संरक्षण, संवर्धन, प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यात्रा के माध्यम से किसानों, पशुपालकों एवं आम नागरिकों को गौ आधारित कृषि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जानकारी दी जाएगी।

पशुपालन विभाग ने किया जागरूक

इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र पाण्डेय ने कहा कि शासन द्वारा गौवंश के संरक्षण एवं पशुपालकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पशुपालकों से वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन, समय-समय पर टीकाकरण तथा पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की। वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भूषण तिवारी ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती के लाभ बताते हुए कहा कि गोबर एवं गोमूत्र से तैयार जैविक खाद और कीटनाशकों का उपयोग किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। इससे खेती की लागत घटती है और मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ती है।

  • Related Posts

    सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के फेरे

    रायपुर. सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का…

    Read more

    झीरम घाटी नक्सली हमले पर अब अंतिम फैसले का इंतजार, 13 साल बाद NIA कोर्ट ने निर्णय रखा सुरक्षित

     छत्तीसगढ़ :  बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें पूरी होने के…

    Read more