कलेक्टर ने पीडीएस राशन के गोदाम का किया अवलोकन

 

कलेक्टर ने गोदाम के भंडारण क्षमता, राशन परिवहन और वितरण व्यवस्था का लिया जायजा

सारंगढ़ बिलाईगढ़, /कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ के गढ़चौक स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन शाखा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) एवं मध्यान्ह भोजन योजना के लिए संग्रहित चावल, नमक और शक्कर की गुणवत्ता की जांच की तथा चावल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए हितग्राहियों और राशन दुकानों तक साफ एवं गुणवत्तापूर्ण चावल पहुंचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गोदामों की भंडारण क्षमता, परिवहन व्यवस्था एवं वाहनों में जीपीएस की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने 60 टन क्षमता वाले धर्मकांटा का भी निरीक्षण किया तथा सभी गोदामों का अवलोकन किया। नागरिक आपूर्ति एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को राइस मिलरों से गुणवत्तापूर्ण चावल क्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार साहू एवं जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुमार कुर्रे, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक घनश्याम कश्यप उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ED का बड़ा एक्शन…कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार…अब अदालत में पेशी की तैयारी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित 3400 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने कांग्रेस नेता और प्रदेश…

    Read more

    नकली नोटों का खेल बेनकाब, 12.50 लाख के जाली नोट और प्रिंटर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, उधारी चुकाने के लिए शुरू किया था धंधा

     कवर्धा। कबीरधाम जिले में पुलिस ने नकली नोट तैयार कर उन्हें बाजार में चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार…

    Read more