PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: आज युवाओं को बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी, 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि होगी जारी

 रायपुर। देश में रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं को औपचारिक रोजगार व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में केंद्र सरकार आज बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम 4 बजे पीएम विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। इस दौरान देशभर के लाखों लाभार्थियों के लिए करीब 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी।

औपचारिक रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

इस योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को संगठित और औपचारिक रोजगार से जोड़ना तथा रोजगार सृजन को गति देना है। केंद्र सरकार का मानना है कि इस पहल से रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिलेगी।

रायपुर AIIMS में होगा विशेष आयोजन

रायपुर स्थित एम्स में भी इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। यहां से भी प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा जाएगा।

200 से अधिक केंद्रों पर लगेंगे रोजगार मेले

देशभर में 200 से अधिक स्थानों पर एक साथ रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों और संस्थानों में चयनित नए कर्मचारियों को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।

केंद्र सरकार का कहना है कि यह पहल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, औपचारिक कार्यबल का विस्तार करने और विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

  • Related Posts

    ED का बड़ा एक्शन…कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार…अब अदालत में पेशी की तैयारी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित 3400 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने कांग्रेस नेता और प्रदेश…

    Read more

    नकली नोटों का खेल बेनकाब, 12.50 लाख के जाली नोट और प्रिंटर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, उधारी चुकाने के लिए शुरू किया था धंधा

     कवर्धा। कबीरधाम जिले में पुलिस ने नकली नोट तैयार कर उन्हें बाजार में चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार…

    Read more