छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी, जिला कांग्रेस अध्यक्षों को देंगे संगठन मजबूत करने का मंत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती देने की कवायद के तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून को रायपुर पहुंचेंगे। वे अभनपुर में आयोजित जिला कांग्रेस अध्यक्षों के आवासीय प्रशिक्षण शिविर में करीब तीन घंटे तक शामिल रहेंगे और नव नियुक्त जिला अध्यक्षों से सीधे संवाद करेंगे।

जमीनी संगठन पर रहेगा फोकस

राहुल गांधी प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने, फील्ड विजिट और सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। उनका उद्देश्य जिला नेतृत्व को ऐसी रणनीति से लैस करना है, जिससे कांग्रेस की संगठनात्मक पकड़ जमीनी स्तर पर और मजबूत हो सके।

21 जून का कार्यक्रम तय

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी 21 जून को दोपहर 2 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से अभनपुर स्थित प्रशिक्षण स्थल के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 2:45 बजे से शुरू होने वाले सत्र में वे शाम 5:30 बजे तक जिला अध्यक्षों के साथ प्रशिक्षण और संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 6:40 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

20 से 29 जून तक चलेगा आवासीय शिविर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि अभनपुर स्थित अग्रवाल रिसॉर्ट में 20 से 29 जून तक जिला कांग्रेस अध्यक्षों का दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का संचालन एआईसीसी का प्रशिक्षण विभाग करेगा। इसमें संगठन प्रबंधन, फील्ड विजिट, जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से पार्टी को मजबूत बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मिशन 2028 की तैयारी मानी जा रही पहल

कांग्रेस संगठन में हालिया बदलावों के बाद यह पहला बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम माना जा रहा है। पार्टी 2023 विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दे रही है। ऐसे में राहुल गांधी का यह प्रशिक्षण सत्र आगामी चुनावों, खासकर मिशन 2028, की रणनीति की अहम शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    ED का बड़ा एक्शन…कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार…अब अदालत में पेशी की तैयारी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित 3400 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने कांग्रेस नेता और प्रदेश…

    Read more

    नकली नोटों का खेल बेनकाब, 12.50 लाख के जाली नोट और प्रिंटर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, उधारी चुकाने के लिए शुरू किया था धंधा

     कवर्धा। कबीरधाम जिले में पुलिस ने नकली नोट तैयार कर उन्हें बाजार में चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार…

    Read more