पेट की छोटी परेशानी भी बन सकती है बड़ी बीमारी, 30 जून को कराएं एंडोस्कोपी जांच बिल्कुल निशुल्क

 

 

पाचन संबंधी दिक्कतों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

रायपुर : आजकल अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खानपान के कारण पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। लगातार गैस, एसिडिटी, पेट दर्द या अन्य समस्याओं को सामान्य समझकर अनदेखा करना कई बार गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे मरीजों को समय रहते सही जांच और उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उर्मिला फाउंडेशन की ओर से 30 जून को भाटा गांव स्थित उर्मिला हॉस्पिटल में एंडोस्कोपी जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में मरीजों की एंडोस्कोपी जांच पूरी तरह निशुल्क की जाएगी।

किन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

पेट रोग विशेषज्ञ एवं लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से पेट में दर्द, जलन, बार-बार उल्टी या मितली, खाना निगलने में परेशानी, मुंह में बार-बार पानी आना, लगातार डकार आना या हर समय पेट भारी रहने जैसी शिकायतें हैं, तो यह सामान्य समस्या नहीं भी हो सकती। कई मामलों में ये लक्षण पेट के भीतर सूजन, अल्सर, गांठ या अन्य गंभीर बीमारियों की ओर संकेत करते हैं।

एंडोस्कोपी से मिलती है बीमारी की सटीक जानकारी

डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि एंडोस्कोपी ऐसी महत्वपूर्ण जांच है, जिसके माध्यम से भोजन नली, पेट और आंतों के अंदर की स्थिति को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इससे कई गंभीर बीमारियों का शुरुआती चरण में ही पता लगाया जा सकता है, जिससे समय पर इलाज संभव हो जाता है।

ग्रामीणों तक महंगी जांच की सुविधा पहुंचाने की पहल

उर्मिला फाउंडेशन लगातार केंद्र और राज्य सरकार की स्वस्थ समाज की सोच को आगे बढ़ाते हुए समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी महंगी चिकित्सीय जांच का लाभ बिना किसी आर्थिक बोझ के मिल सके।

पहले कराएं पंजीयन, तभी मिलेगी जांच की सुविधा

उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने बताया कि एंडोस्कोपी एक विशेष जांच है, जिसके लिए सीमित संख्या में मरीजों की जांच की जा सकती है। हर बार अधिक भीड़ होने के कारण कई लोगों को बिना जांच कराए वापस लौटना पड़ता है। इसी स्थिति से बचने के लिए इस बार पूर्व पंजीयन अनिवार्य किया गया है। उन्होंने सभी जरूरतमंद मरीजों से समय रहते अपना पंजीयन कराने की अपील की है।

हर उम्र के लोग उठा सकते हैं निशुल्क जांच का लाभ

फाउंडेशन के अनुसार इस जांच के लिए किसी प्रकार की आयु या क्षेत्र संबंधी कोई बाध्यता नहीं रखी गई है। ग्रामीण हो या शहरी, किसी भी उम्र का व्यक्ति चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर इस निशुल्क एंडोस्कोपी जांच का लाभ प्राप्त कर सकता है।

पंजीयन के लिए संपर्क करें:
9589956859
9109125524

  • Related Posts

    जंगल में छिपा था हथियारों का बड़ा जखीरा, सीआरपीएफ की सर्चिंग में नक्सलियों की साजिश नाकाम

     बीजापुर : नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ की 199वीं वाहिनी को बड़ी कामयाबी मिली है। 5 सितंबर को संयुक्त टीम ने एड़ी, हर्री, नयापारा, सरपंचपारा, पीडिया और कुआपगुड़ा के आसपास…

    Read more

    रायपुर : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर

    आंतों से चिपका होने के कारण था हाई-रिस्क; तीन विभागों की संयुक्त टीम ने बचाई जान लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति…

    Read more