रेंजर साइकिल से घर से निकले दो नाबालिग भाई लापता, उरला पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से दो नाबालिग भाइयों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों बालक 8 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे अपने घर से बिना किसी को बताए रेंजर साइकिल से निकल गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

लापता बालकों की पहचान आयुष चौहान और पीयूष चौहान के रूप में हुई है। दोनों राजेंद्र नगर, उरला क्षेत्र के निवासी हैं। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो मामले की सूचना उरला थाना पुलिस को दी गई।

उरला थाना पुलिस ने इस संबंध में अपराध क्रमांक 311/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर दोनों बालकों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचना भेजी गई है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को दोनों बालकों के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल थाना प्रभारी उरला को सूचना दें।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां तेज, लोकभवन में अधिकारियों की बैठक

     रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 22 और 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में लोकभवन में अधिकारियों की…

    Read more

    बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल बस पलटी, सभी बच्चों को आई मामूली चोट

     कवर्धा। ग्राम दामापुर और कापादाह के पास बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की बस अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच…

    Read more