14 सूत्रीय मांगों को लेकर आज बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारियों का धरना, प्रबंधन को सौंपेंगे ज्ञापन

 रायपुर : आज छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ महासंघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध महासंघ के बैनर तले यह धरना-प्रदर्शन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पॉवर कंपनी मुख्यालय डंगनिया के सामने आयोजित किया जाएगा। आंदोलन के बाद प्रतिनिधिमंडल कंपनी प्रबंधन को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपेगा।

इन मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन

महासंघ के पदाधिकारियों के अनुसार सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। प्रमुख मांगों में दवाइयों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करना, पेंशन रेस्टोरेशन की अवधि कम करना, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ऑटो मोड के तहत मिलने वाले लाभ में वृद्धि करना तथा न्यायालय के निर्णय के अनुरूप तकनीकी और कार्यालयीन कर्मचारियों को प्रोफार्मा पदोन्नति का लाभ देना शामिल है।

बिजली छूट और बकाया को लेकर भी उठाई जाएगी आवाज

महासंघ ने आरोप लगाया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खिलाफ बिजली छूट के नाम पर नियमों के विपरीत बकाया राशि सीधे बिजली बिल में जोड़कर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है। संगठन ने इस प्रक्रिया को बंद करने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की मांग भी उठाई है।

संविदा कर्मियों और ओपीएस की मांग का भी समर्थन

महासंघ ने स्पष्ट किया है कि वह संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण और पुरानी पेंशन योजना की बहाली सहित अन्य कर्मचारी हितों से जुड़े आंदोलनों का भी समर्थन करेगा। संगठन का कहना है कि कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

Related Posts

भाजपा के इस फैसले से गरमाई जनकपुर की सियासत, संगठन के पुराने चेहरे पर छह साल की बड़ी कार्रवाई

CG Political Breaking News:  भारतीय जनता पार्टी ने जनकपुर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता दुर्गाशंकर मिश्र के खिलाफ कड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार उन्हें…

Read more

कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

 रायपुर : आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक समारोह पावस प्रसंग 2026 का समापन सुर, ताल, लय और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ। मुक्ताकाशी मंच पर अंतिम दिन बड़ी संख्या में…

Read more