
मध्य प्रदेश: रेल यात्रियों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 17 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत विकसित प्रदेश के 13 आधुनिक रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के साथ राज्य में रेलवे सुविधाओं के आधुनिकीकरण को नई गति मिलने की उम्मीद है।


