
सूरजपुर। जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह की रोकथाम और बच्चों के अधिकारों को लेकर प्रशासन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। कलेक्टर रेना जमील के निर्देश और जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवनगर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया।





