
बेमेतरा : बेमेतरा जिले के एक साप्ताहिक बाजार में लोगों के बीच दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान उसके पास से अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर हथियार उपलब्ध कराने वाले दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया गया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।





