रायपुर AIIMS में बड़ा बदलाव! अब पर्ची की झंझट से मिलेगी मुक्ति, टेस्ट कराना होगा आसान

Raipur AIIMS: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में बड़ा बदलाव हुआ है. अब मरीजों को लैब में जांच कराने के लिए पर्ची की आवश्यकता नहीं होगी. डॉक्टर जैसे ही मरीजों के लिए टेस्ट लिखेंगे, जानकारी सीधे सिस्टम पर पहुंच जाएगी. मरीज को सीधे नमूना संग्रह क्षेत्र में जाकर सैंपल देना होगा.

नई व्यवस्था के तहत क्या होगा?

पहले मरीज को डॉक्टर से पर्ची लेकर लैब जाना होता था. अब इस व्यवस्था में बदलाव हुआ है. डॉक्टर जांच के लिए सिस्टम पर रिक्वेस्ट करेंगे जो सीधे लैब के सिस्टम तक पहुंचेगी. मरीज को डोम-1 फलेबोटोमी जोन जाना होगा. यहां पंजीकरण के बाद बारकोड तैयार होगा. इसके बाद मरीज से ब्लड या दूसरी जांचों के लिए सैंपल कलेक्ट किया जाएगा. इससे वर्तमान प्रक्रिया पहले से आसान और तेज हो गई है.

मरीजों को नई व्यवस्था से क्या फायदा होगा?

इस नई व्यवस्था से मरीजों को कई सारे फायदे होंगे. इनमें मरीजों को प्रिटेंड पर्ची की आवश्यकता खत्म हो जाएगी, मरीजों को पर्ची खोने का डर नहीं होगा, जांच के लिए जरूरी सैंपल कलेक्शन में आसानी, पूरी प्रक्रिया में कम समय लगेगा और प्रोसेस सुरक्षित भी हो जाएगी. इससे ना केवल मरीजों को फायदा होगा बल्कि पर्यावरण को भी इससे लाभ होगा.

अस्पताल प्रबंधन का क्या कहना है?

मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रोफेसर डॉक्टर डीके त्रिपाठी का कहना है कि नई पेपरलेस व्यवस्था से प्रतिदिन एम्स पहुंचने वाले मरीजों को आराम मिलेगा. हॉस्पिटल का कार्य पहले आसान हो जाएगा. OPD के जिन मरीजों को लैब में टेस्ट कराना है, वे सीधे जाकर सैंपल दे सकते हैं.

  • Related Posts

    विश्व पर्यटन दिवस 2026: जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी कर रहा है आपका इंतज़ार

    गंगरेल के द्वीप से आकार ले रही धमतरी के अनुभव आधारित पर्यटन की नई पहचान o विश्व पर्यटन दिवस 2026 : विशेष लेख :जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी आपका…

    Read more

    मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’अभियान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय संसाधनों से पोषण बढ़ाने की पहल का उल्लेख o दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का…

    Read more