पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन थानों को मिले नए थाना प्रभारी…SP ने निकाले आदेश

मध्यप्रदेश :  राजधानी भोपाल में पुलिस विभाग में बदलाव किया गया है। भोपाल पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने भोपाल देहात क्षेत्र में 5 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनमें चार निरीक्षक और एक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी नई नियुक्तियां आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी।

तीन थानों की कमान नए अधिकारियों को मिली

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक रामबाबू चौधरी को सूखीसेवनिया थाना प्रभारी पद से हटाकर अब बैरसिया थाने की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं निरीक्षक नरेंद्र कुलस्ते को रक्षित केंद्र से स्थानांतरित कर बिलखिरिया थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक अरुण शर्मा को रक्षित केंद्र से सूखीसेवनिया थाने का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बैरसिया और बिलखिरिया थाना प्रभारियों को हटाया गया

पुलिस विभाग के आदेश के तहत बैरसिया थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन और बिलखिरिया थाना प्रभारी उमेश कुमार चौहान को फील्ड पोस्टिंग से हटाया गया है। दोनों अधिकारियों को अब रक्षित केंद्र में अटैच किया गया है।

प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बदलाव

पुलिस विभाग में समय-समय पर किए जाने वाले तबादले प्रशासनिक जरूरतों और कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किए जाते हैं। भोपाल देहात क्षेत्र में हुए इस फेरबदल के बाद अब संबंधित थानों में नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।

  • Related Posts

    श्रीलंका दौरे पर उतरेगी टीम इंडिया, शुभमन गिल संभालेंगे कमान; बुमराह और जडेजा की हुई वापसी

     नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए भारतीय टीम…

    Read more

    Gold Silver Price Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन चमका सोना, चांदी ने भी दिखाई दमदार तेजी

     Gold Silver Price Today:  नए सप्ताह की शुरुआत सोना और चांदी के लिए उत्साहजनक रही। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुओं में अच्छी खरीदारी देखने को…

    Read more