श्रीलंका दौरे पर उतरेगी टीम इंडिया, शुभमन गिल संभालेंगे कमान; बुमराह और जडेजा की हुई वापसी

 नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत खेली जाएगी।भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मुकाबलों की शुरुआत 15 अगस्त से होगी और सीरीज का समापन 27 अगस्त को होगा।

गॉल और कोलंबो में खेले जाएंगे दोनों टेस्ट मुकाबले

टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होगा।दोनों टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज कार्यक्रम

  • पहला टेस्ट: 15 से 19 अगस्त, गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
  • दूसरा टेस्ट: 23 से 27 अगस्त, सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो

शुभमन गिल को मिली टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है। वहीं केएल राहुल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।टीम में अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी से भारतीय टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में मजबूती मिलेगी।

सारांश जैन को पहली बार मिला टेस्ट टीम में मौका

ऑफ स्पिनर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। उन्हें चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किया गया है।इसके अलावा युवा खिलाड़ियों को भी टीम में मौका दिया गया है, जिससे भारतीय टेस्ट टीम में अनुभव और नई प्रतिभा का संतुलन नजर आ रहा है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम होगी सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबले अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होंगे। भारतीय टीम नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में इस दौरे पर जीत के साथ अभियान की मजबूत शुरुआत करना चाहेगी।

  • Related Posts

    पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन थानों को मिले नए थाना प्रभारी…SP ने निकाले आदेश

    मध्यप्रदेश :  राजधानी भोपाल में पुलिस विभाग में बदलाव किया गया है। भोपाल पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने भोपाल देहात क्षेत्र में 5 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई…

    Read more

    Gold Silver Price Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन चमका सोना, चांदी ने भी दिखाई दमदार तेजी

     Gold Silver Price Today:  नए सप्ताह की शुरुआत सोना और चांदी के लिए उत्साहजनक रही। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुओं में अच्छी खरीदारी देखने को…

    Read more