Bastar Regiment: भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट बनाने की प्रक्रिया शुरू, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

 छत्तीसगढ़ : बस्तर क्षेत्र के युवाओं को भारतीय सेना में विशेष अवसर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र भेजकर जानकारी दी है।

बस्तर के जवानों की वीरता को देखते हुए रखी गई थी मांग

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट के गठन की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि बस्तर संभाग के आदिवासी समुदाय के जवानों ने नक्सल विरोधी अभियानों में साहस और वीरता का परिचय दिया है।उन्होंने यह भी उल्लेख किया था कि बस्तर क्षेत्र के युवा दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में रहने और कठिन परिस्थितियों से निपटने के कारण गुरिल्ला युद्ध जैसी रणनीतियों में अनुभव रखते हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास में मिलेगी मदद

विजय शर्मा के अनुसार, भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट का गठन केवल सुरक्षा के लिहाज से ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास और सामाजिक स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।उन्होंने कहा था कि इस पहल से बस्तर के युवाओं को देश सेवा के लिए एक बेहतर अवसर मिलेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में अनुशासन, आत्मसम्मान और आर्थिक प्रगति को भी बढ़ावा मिलेगा।

रक्षा मंत्रालय ने शुरू की प्रक्रिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से भेजे गए पत्र में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना को लेकर प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी गई है। इससे बस्तर क्षेत्र के युवाओं में सेना में शामिल होने को लेकर नई उम्मीद जगी है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय सम्मेलन में मनोहर गौशाला के जैविक कृषि और अनुसंधान कार्यों की सराहना

      – नई दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन, गौमूत्र अनुसंधान और ‘फसल अमृत’ की दी जानकारी रायपुर | नई दिल्ली के होटल द अशोक में 6 और 7 अक्टूबर को…

    Read more

    युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    राज्य स्तरीय रोजगार मेले का उत्साहपूर्ण समापन, दो दिनों में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता 5 हजार से अधिक युवाओं का अंतिम चयन, मुख्यमंत्री ने लगभग 1,100 चयनित…

    Read more