जहां हर बारिश बनती थी सबसे बड़ी परेशानी, वहां इस बार दिखा बड़ा बदलाव, वार्डवासियों ने बताई इसकी खास वजह

 धमतरी :  लगातार हो रही तेज बारिश के बीच जहां कई इलाकों में जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं आमापारा वार्ड इस बार राहत की खबर बनकर सामने आया है। हर वर्ष बारिश में सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाले इस क्षेत्र में इस बार पानी लंबे समय तक नहीं रुका। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर कराए गए इंतजामों की वजह से स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर रही।

बारिश के बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी

वार्डवासियों के अनुसार, पहले थोड़ी सी बारिश होते ही गलियां और सड़कें पानी से भर जाती थीं। कई घरों में भी पानी घुस जाता था, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस बार लगातार बारिश के बावजूद पानी नालियों के जरिए तेजी से निकल गया और अधिकांश इलाकों में सामान्य स्थिति बनी रही।

जलनिकासी व्यवस्था पर रखा गया लगातार ध्यान

बारिश के दौरान पार्षद विजय मोटवानी लगातार वार्ड का दौरा करते रहे। उन्होंने जलभराव की आशंका वाले स्थानों का निरीक्षण किया और जहां नालियों में प्लास्टिक, पॉलीथिन या अन्य कचरा जमा मिला, वहां तुरंत सफाई कराई गई। समय पर हुई सफाई के कारण पानी का बहाव बाधित नहीं हुआ और जलभराव की समस्या को जल्द नियंत्रित कर लिया गया।

लोगों ने सक्रिय कार्यशैली की सराहना की

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई नहीं कराई जाती तो इस बार भी कई घरों में पानी भर सकता था। उनका कहना है कि पार्षद ने केवल अधिकारियों को निर्देश देने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि मौके पर मौजूद रहकर पूरी व्यवस्था की निगरानी भी की।

हर समस्या में लोगों के बीच रहने का दावा

वार्ड के निवासियों ने बताया कि विजय मोटवानी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं। सफाई व्यवस्था, जलनिकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर वे नियमित रूप से लोगों के बीच पहुंचकर समाधान कराने का प्रयास करते हैं। इसी सक्रियता का असर इस बार बारिश के दौरान भी देखने को मिला, जिससे आमापारा वार्ड के लोगों को बड़ी राहत मिली।

  • Related Posts

    चार साल तक बीमा दावा लटकाने पर सरकार सख्त, ओरिएंटल इंश्योरेंस तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

    रायपुर। शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निपटारे में चार साल से ज्यादा की देरी पर छत्तीसगढ़ शासन ने कड़ा कदम उठाया है। विमानन संचालनालय ने द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी…

    Read more

    नवरात्रि में सुबह नहीं मिलेगा वक्त, तो ऐसे बनाएं 7 झटपट व्रत वाले नाश्ते

    Quick Fasting Breakfast Ideas: नवरात्रि के दौरान सुबह की शुरुआत पूजा-पाठ और घर के जरूरी कामों से होती है। इसके बाद ऑफिस, कॉलेज या दूसरे कामों के लिए निकलने की जल्दी…

    Read more