अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव.. डोंगरगढ़ थाने की कमान अब नए अधिकारी के हाथों में

 राजनांदगांव:  डोंगरगढ़ क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस व्यवस्था में बदलाव किया है। डोंगरगढ़ थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

डोंगरगढ़ टीआई लाइन अटैच, प्रशिक्षु डीएसपी को मिली जिम्मेदारी

पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद डोंगरगढ़ थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर को लाइन अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही थाने में पदस्थ आरक्षक अशोक कुमार यादव और किशन कुमार चंद्रा को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।अब डोंगरगढ़ थाने की जिम्मेदारी प्रशिक्षु डीएसपी सुमन जायसवाल को सौंपी गई है। वह प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हाल ही में वापस लौटी हैं।

बोरतलाव और अजाक थाने में भी बदलाव

एसपी अंकिता शर्मा ने बोरतलाव थाना प्रभारी के पद में भी परिवर्तन किया है। निरीक्षक हरीनाथ रावत को बोरतलाव थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।वहीं निरीक्षक द्वारिका मंडावी को अजाक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

डोंगरगढ़ थाने में नए पुलिसकर्मियों की तैनाती

पुलिस प्रशासन ने डोंगरगढ़ थाने की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आरक्षक मुकेश टांड़े, हीरालाल यादव और मनोज दीवान को भी यहां पदस्थ किया है।पुलिस विभाग का मानना है कि नई तैनाती और जिम्मेदारियों में बदलाव से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    00 अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल…

    Read more

    गांव की बेटी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, सुमन लता बनीं लखपति दीदी

    00 20 हजार से शुरू की किराना दुकान, आज सालाना एक लाख से अधिक की आय रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

    Read more