उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, रायपुर में लेप्रोस्कोपिक तकनीक से प्रदेश की चुनौतीपूर्ण सफल शल्यक्रियाओं में एक और उपलब्धि

 

 

रायपुर। वर्षों से लगातार पेट दर्द से परेशान एक मरीज को तब राहत मिली, जब जांच में उसके शरीर में लगभग 15 सेंटीमीटर आकार और 1.7 किलोग्राम वजन का विशाल नॉन-फंक्शनल एड्रिनल (सुप्रारेनल) ट्यूमर पाया गया। चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से अत्यंत जटिल माने जाने वाले इस ट्यूमर को उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आधुनिक लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन) तकनीक से सफलतापूर्वक निकालकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।मरीज पिछले पाँच वर्षों से लगातार पेट दर्द की समस्या से जूझ रहा था।

विभिन्न स्थानों पर उपचार के बावजूद बीमारी का वास्तविक कारण सामने नहीं आ सका। उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में विस्तृत जांच, सीटी स्कैन एवं अन्य परीक्षणों के दौरान किडनी के ऊपर स्थित एड्रिनल ग्रंथि में विशाल ट्यूमर की पहचान हुई। हार्मोनल जांच से स्पष्ट हुआ कि यह ट्यूमर नॉन-फंक्शनल था, अर्थात यह हार्मोन का असामान्य स्राव नहीं कर रहा था। इतने बड़े एड्रिनल ट्यूमर का लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन तकनीकी रूप से अत्यंत चुनौतीपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसके आसपास शरीर की महत्वपूर्ण रक्त वाहिकाएं और अंग स्थित होते हैं। इसके बावजूद विशेषज्ञ टीम ने अत्यंत सावधानी, सटीक योजना और आधुनिक उपकरणों की सहायता से ट्यूमर को पूर्णतः सुरक्षित निकालने में सफलता प्राप्त की। शल्यक्रिया के बाद मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है ट्यूमर को अंतिम पुष्टि के लिए हिस्टोपैथोलॉजिकल (बायोप्सी) जांच हेतु भेजा गया है। इस जटिल शल्यक्रिया को लेप्रोस्कोपिक एवं गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विनोद सिंह, यूरोसर्जन डॉ. पंकज, गैस्ट्रो सर्जन डॉ. प्रवेश तथा एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. अग्रवाल सहित विशेषज्ञ टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न किया।इस अवसर पर डॉ. विनोद सिंह ने कहा कि लगातार या बार-बार होने वाले पेट दर्द को सामान्य गैस या अपच समझकर नजरअंदाज करना गंभीर भूल हो सकती है। यदि पेट दर्द लंबे समय तक बना रहे, पेट में गांठ महसूस हो, वजन कम होने लगे, भूख कम लगे या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो बिना देर किए विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर आवश्यक जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर सही निदान और आधुनिक लेप्रोस्कोपिक तकनीक के माध्यम से आज जटिल से जटिल बीमारियों का भी सुरक्षित एवं सफल उपचार संभव है l

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार, नए एयरपोर्ट और हेलीपैड की तैयारी तेज…छोटे शहरों तक पहुंचेगी उड़ान

     छत्तीसगढ़ :  हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। छोटे शहरों और दूरस्थ इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार और…

    Read more

    रायपुर में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल…बीच-बचाव कर रहा पुलिस जवान भी चोटिल

     रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ने का मामला सामने आया है। सड़क पर लगने वाले सब्जी बाजार को…

    Read more