सुबह खेत की ओर निकले किसान, रास्ते में दिखा ऐसा मेहमान कि देखते ही गांव में मच गई हलचल

 कोरबा : शहर से सटे तरदा गांव में शनिवार सुबह उस समय ग्रामीणों के बीच अफरा तफरी की स्थिति बन गई, जब खेत में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। सुबह काम के लिए खेत पहुंचे किसानों की नजर जैसे ही इस जलीय जीव पर पड़ी, उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सावधानी बरती और मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। देखने में छोटा होने के कारण इसे मगरमच्छ का बच्चा माना जा रहा है।

नदी से खेत तक कैसे पहुंचा, अब इसी सवाल पर नजर

तरदा गांव के पास से हसदेव नदी गुजरती है। ऐसे में वन विभाग और ग्रामीणों का अनुमान है कि मगरमच्छ नदी से भटककर खेतों की ओर पहुंचा होगा। नदी के नजदीक गांव और खेती का इलाका होने के कारण आसपास दूसरे मगरमच्छों की मौजूदगी की संभावना से भी पूरी तरह इनकार नहीं किया जा रहा है।इसी वजह से वन विभाग अब केवल पकड़े गए मगरमच्छ तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि इलाके की स्थिति पर भी नजर रख रहा है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तरदा गांव पहुंच गई। टीम ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और पकड़े गए मगरमच्छ को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की।रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी के मुताबिक फिलहाल मौके से एक ही मगरमच्छ मिला है। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर सुरक्षित रखा था। उच्च अधिकारियों के निर्देश के आधार पर अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीणों के लिए भी जरूरी हुआ सावधानी बरतना

हसदेव नदी से नजदीकी को देखते हुए वन विभाग की निगरानी अब इस इलाके में अहम मानी जा रही है। खेतों और नदी के आसपास काम करने वाले ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि अगर कोई दूसरा मगरमच्छ दिखाई दे तो उसे खुद पकड़ने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दी जा सके।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार, नए एयरपोर्ट और हेलीपैड की तैयारी तेज…छोटे शहरों तक पहुंचेगी उड़ान

     छत्तीसगढ़ :  हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। छोटे शहरों और दूरस्थ इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार और…

    Read more

    रायपुर में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल…बीच-बचाव कर रहा पुलिस जवान भी चोटिल

     रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ने का मामला सामने आया है। सड़क पर लगने वाले सब्जी बाजार को…

    Read more