गले में लिपटी थी जिंदगी का खतरा, फिर युवक ने जो किया उसका वीडियो देखकर हर कोई रह गया हैरान

 कांकेर :  पखांजूर इलाके से सामने आया एक वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक युवक बाइक चलाता दिखाई दे रहा है और उसके गले में एक जिंदा सांप लिपटा हुआ नजर आ रहा है। इस खतरनाक दृश्य को देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए।जानकारी के मुताबिक युवक को सांप ने काट लिया था। इसके बाद उसने सांप को अपने पास रखने का फैसला किया और उसे गले में डालकर बाइक से अस्पताल के लिए निकल पड़ा।

करीब 14 किलोमीटर तक खुद चलाता रहा बाइक

बताया जा रहा है कि युवक सांप को गले में डालकर लगभग 14 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए अस्पताल पहुंचा। उसका मकसद डॉक्टरों को सांप की पहचान कराने का था, ताकि डॉक्टर यह समझ सकें कि किस प्रकार के सांप ने उसे काटा है और उसी आधार पर उपचार किया जा सके।हालांकि, अस्पताल तक पहुंचने का यह तरीका बेहद जोखिम भरा था। जिंदा सांप को शरीर से लपेटकर बाइक चलाने से युवक के साथ दोबारा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के बाइक चला रहा है और सांप उसके गले के आसपास लिपटा हुआ दिखाई देता है। इस दृश्य ने लोगों को हैरान करने के साथ ही सांप के काटने के बाद अपनाई गई इस प्रक्रिया को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

इलाज में सांप की पहचान से मिली मदद, लेकिन तरीका बना खतरा

सांप के काटने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। सांप की पहचान होने से डॉक्टरों को इलाज तय करने में सहायता मिलने की बात सामने आई है।हालांकि, सांप के काटने की स्थिति में उसे पकड़कर अस्पताल ले जाना सुरक्षित तरीका नहीं माना जाता। विशेषज्ञों की सलाह के मुताबिक ऐसी स्थिति में सांप से दूरी बनाए रखना और जल्द से जल्द चिकित्सकीय सहायता लेना ज्यादा सुरक्षित है। सांप की पहचान जरूरी हो तो उसकी तस्वीर सुरक्षित दूरी से लेना भी एक विकल्प हो सकता है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार, नए एयरपोर्ट और हेलीपैड की तैयारी तेज…छोटे शहरों तक पहुंचेगी उड़ान

     छत्तीसगढ़ :  हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। छोटे शहरों और दूरस्थ इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार और…

    Read more

    रायपुर में सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम पर हमला, 4-5 कर्मचारी घायल…बीच-बचाव कर रहा पुलिस जवान भी चोटिल

     रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ने का मामला सामने आया है। सड़क पर लगने वाले सब्जी बाजार को…

    Read more