
Prayagraj News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद किया और शिक्षा, रोजगार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तथा युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 23 जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की बेटी मिराया गांधी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।








