
बालोद : नाबालिगों के वाहन चलाने पर पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पिछले तीन दिनों में यातायात पुलिस ने 54 नाबालिग वाहन चालकों को पकड़कर उनके अभिभावकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इस दौरान कुल 1 लाख 7 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने पालकों को भविष्य में बच्चों को वाहन नहीं देने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने की समझाइश भी दी।






