
बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायिक प्रशासन से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए ओड़िशा हाईकोर्ट के दो न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भेजा गया है, जबकि जस्टिस मानस रंजन पाठक का तबादला गुजरात हाईकोर्ट किया गया है।






