
छत्तीसगढ़ : मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 10 अगस्त से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। कई जिलों में हल्की और मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा होने की संभावना जताई गई है। खासकर रायपुर और मुंगेली जैसे इलाकों में निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। बारिश के साथ तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।







