मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा, कुनकुरी में तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल, बगिया में करेंगे रात्रि विश्राम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए रवाना होंगे।

सलियाटोली पहुंचने के बाद सीधे कुनकुरी जाएंगे

मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे सलियाटोली हेलीपेड पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग के जरिए कुनकुरी रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा में वे शामिल होकर लोगों के साथ राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश देंगे।

शाम को बगिया पहुंचकर करेंगे रात्रि विश्राम

तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:30 बजे कुनकुरी से बगिया के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 4 बजे बगिया पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

  • Related Posts

    भारी बारिश के मद्देनजर आज प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश रायपुर – प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को…

    Read more

    दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि मुख्यमंत्री ने कहा- दूरस्थ अंचलों की दूरियां घटेंगी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के…

    Read more