Mahtari Vandan Yojana Update: अब अविवाहितों को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ!

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अब 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी योजना के तहत आर्थिक सहायता देने की तैयारी है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रदेश के जिलों में सर्वे कराया जा रहा है। योजना के विस्तार के बाद 40 वर्ष से अधिक उम्र की ऐसी अविवाहित महिलाओं के नाम भी लाभार्थियों की सूची में जोड़े जाएंगे, जो निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं।

जिलों में कराया जा रहा सर्वे

महिला एवं बाल विकास विभाग 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं की जानकारी जुटाने के लिए जिलों में सर्वे शुरू कराया जा रहा है। सर्वे के माध्यम से ऐसी महिलाओं की संख्या और उनकी पात्रता से संबंधित जानकारी एकत्र की जा रही है। विभागीय स्तर पर प्राप्त आंकड़ों के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं की संख्या एक लाख से अधिक बताई जा रही है।

योजना का बढ़ेगा दायरा

बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत वर्तमान में पात्र विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। अब अविवाहित महिलाओं को शामिल करने की तैयारी के बाद योजना का दायरा और बढ़ जाएगा। हालांकि, अविवाहित महिलाओं को लाभ देने के लिए अंतिम पात्रता शर्तें और प्रक्रिया सरकार की ओर से स्पष्ट किया जाना बाकी है।

  • Related Posts

    शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

        शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के परिसर में सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत दिनांक 25/09/2026 को…

    Read more

    MAKE IN INDIA AT 12: PM मोदी बोले- ‘भारत में ज्यादा उत्पादन, ज्यादा निवेश और ज्यादा निर्यात’

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज Make in India पहल के 12 साल पूरे होने पर इसकी उपलब्धियों को रेखांकित किया। 25 सितंबर 2014 को शुरू की गई इस…

    Read more