ED की जांच का दायरा बढ़ा, दुर्ग में रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंची टीम

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है। गुरुवार को ED की टीम ने रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े कारोबारी सजल जैन और विश्वास गुप्ता के निवास और व्यावसायिक ठिकानों पर जांच शुरू की।बताया जा रहा है कि टीम दुर्ग के जैन गली स्थित ठिकानों पर पहुंची। करीब तीन वाहनों में पहुंचे 12 से अधिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा के लिए CRPF के जवान भी तैनात किए गए हैं।

रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े इनपुट के बाद कार्रवाई

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े ठिकानों पर चल रही जांच के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य इनपुट के आधार पर ED की कार्रवाई रियल एस्टेट कारोबारियों तक पहुंची है। टीम संबंधित परिसरों में दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी जानकारी की जांच कर रही है।हालांकि, कार्रवाई पूरी होने से पहले यह स्पष्ट नहीं है कि जांच एजेंसी को तलाशी के दौरान कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज या अन्य साक्ष्य मिले हैं या नहीं।

रायपुर और धमतरी में भी जारी है ED की जांच

इससे पहले ED ने कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई की। जांच के दायरे में जीडी लॉजिस्टिक के संचालक और डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल के भाई अनूप अग्रवाल के रविनगर स्थित घर और कार्यालय समेत कई स्थान शामिल बताए गए हैं।वहीं, रामगोपाल अग्रवाल के भतीजे प्रतीक अग्रवाल के धमतरी स्थित आवास पर भी जांच की जानकारी सामने आई है। दुर्ग में रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों तक पहुंची ED की कार्रवाई से जांच का दायरा और व्यापक होने के संकेत मिल रहे हैं।फिलहाल विभिन्न स्थानों पर जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने और ED की ओर से आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही तलाशी में मिले दस्तावेजों, कथित वित्तीय लेनदेन या आगे की कानूनी कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • Related Posts

    बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री की पहल, औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जल्द होगा विस्तार

    200 बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल के लिए नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से हुई सकारात्मक चर्चा रायपुर। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक…

    Read more

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री  साय आईबीसी 24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप शिक्षा विकास का मूलमंत्र, गुणवत्तापूर्ण…

    Read more