दिव्यांग छात्रों के भोजन के नाम पर वसूली का आरोप, कोर्ट के आदेश पर ITI गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ FIR

इंदौर। हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक ITI की महिला गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ दिव्यांग छात्र-छात्राओं से भोजन के नाम पर पैसे लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई शिकायतकर्ता अंजू कोहली की शिकायत और अदालत के निर्देश के बाद की है।आरोपित गेस्ट फैकल्टी इंद्रा जाटव पर शासन की ओर से दिव्यांग विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जाने वाले निशुल्क भोजन के बदले हर महीने 2 से 3 हजार रुपये तक वसूलने का आरोप है। मामले में पुलिस ने आपराधिक विश्वासघात से संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेस बंद होने पर छात्रों से लिए जाते थे अतिरिक्त पैसे

शिकायत के अनुसार, शनिवार और रविवार को मेस बंद रहने की स्थिति में विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराने के नाम पर उनसे 500 से 700 रुपये तक लिए जाते थे। आरोप है कि निशुल्क सुविधा के बावजूद छात्रों से रकम वसूली गईमामले में एक दिव्यांग छात्रा ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में याचिका दायर की थी। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपों की जांच करते हुए संबंधित महिला गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

पुलिस जांच जारी, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं

हीरा नगर थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला गेस्ट फैकल्टी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस शिकायत, वित्तीय लेनदेन और छात्रों से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अदालत के आदेश के बाद दर्ज एफआईआर ने दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं के कथित दुरुपयोग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    नए सिम पर सरकार की कड़ी नजर, तय सीमा से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन रखने वालों के लिए बदलेंगे नियम

    नई दिल्ली। साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार मोबाइल सिम जारी करने की व्यवस्था को और सख्त करने जा रही है। नई प्रणाली…

    Read more

    दिलीप ट्रॉफी फाइनल का बदला मैदान, अब बेंगलुरु नहीं चेन्नई में होगा खिताबी मुकाबला; BCCI ने बताई वजह

    Duleep Trophy Final Venue:  दिलीप ट्रॉफी 2026-27 के शुरू होने से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के वेन्यू में बदलाव कर दिया है। पहले खिताबी…

    Read more