कलेक्टर ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

 

कलेक्टर के सख्त निर्देश, कुपोषित बच्चों की निगरानी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

योजनावार समीक्षा कर प्रत्येक सेक्टर में बाल संदर्भ शिविर लगाने और गंभीर कुपोषित बच्चों के कार्ड बनाने कलेक्टर के निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सभी परियोजना अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारी – कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में कुपोषण मुक्ति अभियान, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल, बाल संदर्भ शिविर एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा करते हुए बताया कि सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला प्रदेश में 8वें रैंक पर है। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।

 

कुपोषित बच्चों को लेकर कलेक्टर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी परियोजना अधिकारी कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी करें और उन्हें बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। सभी पात्र बच्चों को बाल संदर्भ शिविर में शामिल कराने तथा गंभीर कुपोषित बच्चों के कार्ड बनाएं। प्रत्येक सेक्टर में बाल संदर्भ शिविर आयोजित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

 

बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान खराब स्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। इस बैठक में डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह, राणा विजय, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी उत्तम साहू सहित जिले के सभी परियोजना अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विशेष लेख: विष्णु भैया के नेतृत्व में आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़, महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय

    लेखक- डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक जनसंपर्क हैं रायपुर । किसी भी राज्य के विकास की वास्तविक पहचान वहां की महिलाओं की सामाजिक स्थिति, आर्थिक भागीदारी और निर्णय प्रक्रिया में उनकी…

    Read more

    विष्णु भैया के नेतृत्व में आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़ : महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय

    विशेष लेख – डॉ. दानेश्वरी संभाकर, उप संचालक रायपुर। किसी भी राज्य के विकास की वास्तविक पहचान वहां की महिलाओं की सामाजिक स्थिति, आर्थिक भागीदारी और निर्णय प्रक्रिया में उनकी सहभागिता…

    Read more