भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल, मुख्यमंत्री साय व कृषि मंत्री नेताम का होगा मार्गदर्शन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रदेश कार्यसमिति बैठक कल 31 अगस्त 2026 को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जा रही है। यह बैठक प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक विभिन्न सत्रों में संपन्न होगी।
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। दिनभर चलने वाले विभिन्न संगठनात्मक सत्रों में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा केंद्रीय मंत्री तोखन साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। बैठक के समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और उनके उद्बोधन के साथ ही कार्यसमिति का विधिवत समापन होगा। इस बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    गुवाहाटी से लाई गई मादा हिमालयन भालू फफोरी की मौत… विधि विधान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    Raipur Local News:  रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य के नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां रह रही 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू…

    Read more

    रायपुर : खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक

     रायपुर,  आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बेमेतरा के सहयोग से देशव्यापी खेत बचाओ अभियान ( KBA&Rabi 2026 ) के अंतर्गत किसानों के बीच टिकाऊ कृषि पद्धतियों को…

    Read more