तेज रफ्तार का कहर, आमने-सामने की टक्कर ने छीन ली 4 जिंदगियां, मौके पर पहुंची पुलिस

 छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भोलापुर शिकारी महका मोड़ के पास मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में चार लोगों की जान चली गई।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

हादसे के कारणों की जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना छुरिया थाना क्षेत्र में हुई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर की मुख्य वजह क्या रही, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है। चार लोगों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

  • Related Posts

    भाजपा ने की प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए संयोजक-सहसंयोजक और प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी डॉ.…

    Read more

    मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग के निर्माण हेतु 6.30 करोड़ से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति

    6.20 किलोमीटर सड़क का पुल-पुलिया सहित होगा निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना…

    Read more